दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 की परीक्षा 11 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा विवि क्षेत्रांतर्गत चार जिलों में कुल 56 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। दरभंगा में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा के एमएलएसएम कॉलेज केंद्र पर केएस कॉलेज एवं नागेंद्र झा महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी। बहेड़ा कॉलेज केंद्र पर जेएन कॉलेज, नेहरा एवं सब डिविजनल डिग्री कॉलेज, बेनीपुर की परीक्षा होगी। सीएम कॉलेज केंद्र पर एमएलएसएम कॉलेज की, एमआरएम कॉलेज केंद्र पर लोहिया चरण सिंह कॉलेज की, मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर सीएम कॉलेज की, नागेंद्र झा महिला कॉलेज केंद्र पर एमआरएसएम कॉलेज की तथा महारानी कल्याणी कॉलेज केंद्र पर महात्मा गांधी कॉल...