दरभंगा, जुलाई 18 -- दरभंगा। बाघ मोड़ दरभंगा निवासी अमृता कुमारी एवं वरुण कुमार (वित्तीय सलाहकार) के इकलौते पुत्र शशांक शेखर ने अपने प्रथम प्रयास में ही नीट यूजी की परीक्षा में परचम लहराया है। शशांक ने 720 में से 608 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 3288वां स्थान लाया है। शशांक शुरू से ही मेधावी रहा है। 10वीं की परीक्षा में उसने 96 व 12वीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। उसने सभी पढ़ाई एवं तैयारी दरभंगा में ही रहकर की है। शशांक की बड़ी बहन सिमरन भी इंजीनियर है। मां गृहणी हैं, जबकि पिता फाइनांस एडवाइजर हैं। यह भी पढ़ें- श्रेया को नीट में मिली सफलता यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: जिले के कई छात्र-छात्राओं ने नीट में लहराया परचम, छाई खुशी यह भी पढ़ें- युवा 6

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...