दरभंगा, अगस्त 18 -- दरभंगा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत संचालित 'सिटी एक्सेलेरेटर प्रोग्राम' (सीएपी) में अब दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर और गया को भी शामिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि यह दरभंगा और समूचे मिथिला को आत्मनिर्भर ऊर्जा का केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। श्री सरावगी ने बताया कि दरभंगा को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए उन्होंने राज्य के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल से विशेष रूप से आग्रह किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने गत छह जुलाई को केंद्रीय नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को पत्र भेजकर दरभंगा, भागलपुर और मुंगेर को कार्यक्रम में शामिल करने की अनुशंसा की थी। स्वतंत्रता दिव...