दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश
नगर प्रतिनिधि, अप्रैल 3 -- Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को एक ज्वेलरी शॉप पर बड़ी लूट हो गई। शहर के कटकी बाजार स्थित सोना-चांदी की दुकान प्रेम ज्वेलर्स से हथियारबंद बदमाशों ने 2 करोड़ रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। पिस्तौल लेकर आए आधा दर्जन बदमाशों ने दुकान में धावा बोल दिया। फिर लगभग 20 से25 लाख रुपये कैश और करीब दो करोड़ रुपये के गोल्ड एवं सिल्वर के जेवरात लूटकर फरार हो गए। दरभंगा शहर के बहुत व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस पहुंची। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुना्र रेड्डी जलारेड्डी और सिटी एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बदमाशों की धर-पकड़ के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.