दरभंगा, अप्रैल 19 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा सहित उत्तर बिहार में कोयला आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। यहां ईंट भट्ठों में उपयोग होने वाले कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए छोटी कोयला वाशरी अर्थात कोयला वाशिंग प्लांट की पहल कर प्रदूषण को रोका जा सकता है। इसके आधारित छोटे व मध्यम स्तर के उद्योगों के माध्यम से रोजगार सृजन की पहल की जा सकती है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय कोयला व खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इस क्षेत्र में कोयला गैसीकरण, कोयला वॉशरी व ई नीलामी के माध्यम से लघु उद्योग और कोयले से अन्य रसायनों के उत्पादन जैसे लघु उद्योग स्थापित किए जा सकत...