दरभंगा में आवारा कुत्तों का खौफनाक आतंक, 10 साल की मासूम को नोच-नोचकर मार डाला
दरभंगा, मई 15 -- Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गली नंबर 2 में गुरुवार की दोपहर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने 10 साल की एक मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब आधा दर्जन खूंखार कुत्तों ने बच्ची को इस कदर नोचा कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है। बेटी की इस तरह हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।दोपहर 1 बजे हुआ हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह रूह कंपा देने वाली वारदात गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घटी। बच्ची जब गली से गुजर रही थी, तभी अचानक आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूम को बुरी तरह से नोच डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.