दरभंगा में आधुनिक डेयरी के लिए जताया आभार
दरभंगा, जुलाई 29 -- दरभंगा। दरभंगा जिले में प्रतिदिन दो लाख लीटर क्षमता वाले आधुनिक डेयरी प्रसंस्करण तथा 30 एमटी दही संयंत्र का निर्माण प्रगति पर है जो आने वाले समय में रोजगार सृजन के मुद्दे पर मिथिला क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा। ये बातें सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंगलवार को संसद भवन में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को पाग एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर भारत की ब्लू इकोनॉमी, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे पहल के लिए आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सीमेन स्टेशन क्वारंटाइन सेंटर को लेकर डीएम संग बरौनी नेशनल डेयरी के एमडी ने किया मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.