दरभंगा, जनवरी 12 -- बिहार के अंतिम महाराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह दरभंगा की अंतिम जीवित पत्नी महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी का सोमवार की अलसुबह तीन बजे निधन हो गया। वे 96 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के बाघ मोड़ स्थित कल्याणी निवास स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। उनका मायका मधुबनी के मंगरौनी में था। वे महारानी अधिरानी की उपाधि वाली भारत की अंतिम जीवित महिला थीं। दरभंगा राज परिवार के सदस्य कुमार कपिलेश्वर सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन की सूचना पर मिथिला क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके अंतिम दर्शन के लिए कल्याणी निवास पर लोगों का तांता लगा है। दूर-दूर से लोग महारानी के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- मिथिला ...