दरभंगा, अप्रैल 24 -- दरभंगा। दरभंगा पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोड़ के पास कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इसमें बॉलीवुड निर्देशक आनंद तिवारी और उपन्यासकार दिव्य प्रकाश दुबे मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए लेखन, फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका वक्ताओं ने सरलता से उत्तर दिया। दिव्य प्रकाश दुबे ने अपने लेखक बनने की यात्रा बताई, वहीं आनंद तिवारी ने शौक और पेशे के अंतर को समझाया। निदेशक डॉ. विशाल गौरव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। यह भी पढ़ें- दरभंगा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: 12वीं के बाद अपने बच्चे के लिए सही करियर कैसे चुनें? इन बातों का रखें ध्यान यह भी पढ़ें- UP Board 12th Re...