मधुबनी, जुलाई 14 -- मधुबनी। दरभंगा-जयनगर रेल लाइन के दोहरीकरण की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन में वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह की अध्यक्षता में वकीलों ने बैठक कर रेल लाइन के दोहरीकरण के काम में देरी पर चिंता जताई। श्री सिंह ने केन्द्रीय रेल मंत्री को समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड का दोहरीकरण का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग की। अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह,नवीन दास,कैलाश नंदन मिश्र,धैर्य शंकर झा,ललित नारायण यादव,कालिका प्रसाद सिंह, इंद्रदीप सिंह, प्रभाकर सिंह, सुहैल नैयर,कमरे आलम आदि ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इससे यात्री सुविधा,माल ढुलाई की सुविधा के साथ यातायात सुगम होगा। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मधुबनी- बेनीपट्टी- पुपरी नई रेल लाइन का फिल्ड सर्वेक्षण कार्य पूरा समय और धन की बच...