दरभंगा, जून 10 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गत सोमवार की देर रात जीआरपी ने अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की जा रही है। जीआरपी थाना अध्यक्ष किन कुंदन ने बताया कि एक व्यक्ति को दो बड़े झोले के साथ संदेह के आधार पर जीआरपी की टीम ने कब्जे में लिया। फिर इसकी तलाशी ली गई तो दोनों झोलों में से कुल 86 हजार पीस अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुआ। बेगूसराय निवासी राजू कुमार को अवैध लॉटरी टिकट के साथ हिरासत में ले लिया गया। श्री कुंदन ने बताया कि समस्तीपुर में किसी से लॉटरी टिकट प्राप्त कर राजू बेगूसराय से दरभंगा आया और दरभंगा जंक्शन पर किसी का इंतजार कर रहा था। उसे यहां मधुबनी के किसी व्यक्ति को यह टिकट सौंपना था, लेकिन जीआरपी की सक्रियता से उसे दरभंगा जंक्शन पर ही दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष न...