दरभंगा, अप्रैल 26 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। दरभंगा जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में एक और पहल की गयी है। यहां वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ किया गया है। इससे ट्रेनों के रखरखाव में सुविधा होगी। इससे दरभंगा जंक्शन से ट्रेनों की रवानगी में अधिक समय नहीं लगेगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह रेलवे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रविवार को वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ करते हुए कही। समस्तीपुर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में वाशिंग पिट टू का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र में भारतीय रेल ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी तथा नई परियोजनाओं का जिस तरह से जाल बिछाया जा रहा है वह देश की आजादी के बाद दरभंगा के लिए नया इतिहास साबित हो रहा है। यह भी पढ...