दरभंगा, मई 11 -- दरभंगा। दरभंगा चित्रगुप्त सभा की मासिक बैठक चित्रगुप्त भवन परिसर में सभा के अध्यक्ष आरके दत्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चार महीनों में प्रत्येक पदाधिकारी 10-10 नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। पदाधिकारियों के लिए 101 रुपया वार्षिक शुल्क और वार्ड पार्षदों के लिए 551 रुपये या अधिक निर्धारित किया गया। बैठक में प्रकाश चंद्र प्रभाकर, पवन कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, अजीत वर्मा, संतोष सिन्हा, मनीष कुमार, कमल श्रीवास्तव, रितेश सहाय, पुनीत कुमार सिन्हा और वासु श्रीवास्तव थे। यह भी पढ़ें- दरभंगा चित्रगुप्त सभा की बैठक में कई निर्णय यह भी पढ़ें- साहू भवन ट्रस्ट की प्रथम आमसभा में सम्मानित हुए प्रतिभाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...