दरभंगा, जून 13 -- दरभंगा। दरभंगा में सभी आरओबी का निर्माण कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। लहेरियासराय चट्टी, दिल्ली मोड़, कगवा गुमती व पंडासराय गुमती का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब दोनार आरओबी के निर्माण कार्य का शुरू होना रेल मंत्रालय की तत्परता और सजगता का प्रमाण है। ये बातें दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में औपचारिक भेंट के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने रेल मंत्री से दरभंगा आगमन के लिए आग्रह भी किया। इस पर रेल मंत्री ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। सांसद डॉ. ठाकुर ने दोनार में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए रेल मंत्रालय की तत्परता की सराहना की। कहा कि गत 30 जनवरी को दोनार आरओबी निर्माण कार्य को 134 करोड़ 67 लाख रुपए की प्...