दरभंगा, सितम्बर 4 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार में विकास कार्यों को गांवों तक पहुंचाने की पहल तेजी से की जा रही है। दरभंगा का विकास न केवल बिहार बल्कि देश स्तर पर एक पैमाना बनेगा। ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में भेंट करने के बाद कही। सांसद डॉ. ठाकुर ने सीएम श्री चौधरी से दरभंगा एयरपोर्ट की समीक्षा करने आग्रह किया, ताकि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर में प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारियों को आवश्यक गति मिल सके। सांसद ने सीएम श्री चौधरी के साथ दरभंगा शहर के बढ़ते यातायात दबाव को कम करने, प्रस्तावित दरभंगा रिंग रोड की प्रक्रिया को गति देने, कुशेश्वरस्थान को निर्माणाधीन पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे तथा दरभंगा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए स्पर लिंक विकसित करन...