दरभंगा, मई 24 -- विनय कुमार,दरभंगा। किचन गार्डन के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। दरभंगा के युवा किसान संतोष कुमार यादव ने ग्राफ्टिंग तकनीक से ऐसा अनोखा पौधा तैयार किया है, जिसमें ऊपर टमाटर और जड़ों में आलू उगते हैं। इसे 'पोमैटो' या 'टोमैटो-पोटैटो' प्लांट भी कहते हैं। कम जगह में दो सब्जियां उगाने की यह तकनीक शहरों में छत और बालकनी पर सब्जी उगाने वालों के लिए वरदान साबित हो रही है।

तकनीक का विवरण सदर प्रखंड की शहबाजपुर पंचायत के मधपुर गांव निवासी युवा किसान संतोष कुमार यादव बताते हैं कि आलू और टमाटर दोनों एक ही 'सोलैनेसी' कुल के पौधे हैं। इसी समानता का फायदा उठाकर इसकी ग्राफ्टिंग की जाती है। इसमें आलू के स्वस्थ पौधे के तने को काटकर उस पर टमाटर के पौधे की कलम जोड़ी जाती है। दोनों के जुड़ने के बाद पौधे की जड़ें जमीन के नीचे आलू बनाती हैं, जबकि ऊपरी...