मोतिहारी, मार्च 18 -- कुंडवा चैनपुर ,निज संवाददाता। कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेलहारा कला गांव में ससुराल आये युवक की मंगलवार की सुबह पोखर में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त दरभंगा निवासी किशन पासवान (34) के रूप में की गयी है। मृतक करीब दस वर्षों से कोलकाता में सपरिवार रहकर व्यवसाय करता था। मृतक किशन की पत्नी करीब तीन माह पुर्व मायके आयी थी। कई वर्षों के बाद ससुराल वालों के आग्रह पर किशन भी होली में तेलहारा कला आया था। किशन के ससुर रामेश्वर पासवान ने बताया कि वह इसी हफ्ते कोलकाता परिवार के साथ जाने वाला था। परिजनों ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब वह शौच करने गांव से उत्तर पोखर की ओर गया। शौच के बाद पानी के लिए वह पोखर में गया जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पानी में गिरते गांव की एक महिला ने देख लिया। महिला दौड़कर ...