दरभंगा, जनवरी 29 -- नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में घर से टहलने के लिए निकले एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को बवाना सेक्टर-5 इलाके ई ब्लॉक स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया। उसकी शिनाख्त 23 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। वह दरभंगा का रहने वाला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। विक्की परिवार के साथ मेट्रो विहार इलाके में रहता था। परिवार में पिता रघुवीर सिंह, मां संगीता और दोनों भाई नीरज और धीरज हैं। वह इलाके की एक कंपनी में माल ढोने वाला ऑटो चलाता था। परिजनों ने बताया कि गत 26 जनवरी को छुट्टी थी तो वह घर पर ही था। रात में करीब आठ बजे वह टहलने के लिए निकला, लेकिन वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ प...