गोपालगंज, दिसम्बर 13 -- गोपालगंज। नगर संवाददाता। जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बढेया ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरिया सराय गांव निवासी भोला झा के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार झा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अमित कुमार झा एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वे कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए बाइक से गोपालगंज आए थे। मीटिंग समाप्त होने के बाद वे बाइक से ही अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे बरौली थाना क्षेत्र के बढेया ओवरब्रिज के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने उनकी...