पटना, फरवरी 25 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने दरभंगा में अनुसूचित जाति परिवार के खिलाफ हुई हिंसा की घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बुधवार को दरभंगा जाकर डीएमसीएच में भर्ती पीड़ितों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया और कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक, चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों को इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सर्वोत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और समुचित देखभाल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी ली और दोषियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.