पडरौना, जनवरी 22 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मैच दरभंगा बिहार व नेपाल काठमांडू के बीच खेला गया, जिसमें दरभंगा की टीम ने ट्राई बेक्रर से 2- 1 से जीत दर्ज किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरस्वती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक पवन दुबे, नपं प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भगवान दयाल गुप्ता, अवनिंद्र गुप्ता व विजय गुप्ता ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खड्डा में बुधवार को आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का मैच काठमांडू नेपाल व दरभंगा बिहार के बीच खेला गया। इसमें नेपाल व बिहार की टीम 1-1 गोल कर बराबरी पर रही। इसके बाद समय समाप्त होने तक दोनों टीमों के बराबरी पर होने से आयोजकों ने ट्राई बेक्रर से निर्णय कराने का फैसला...