दरभंगा, दिसम्बर 26 -- लौकही के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में चल रहे टी-टवेन्टी लौकही चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में नीतीश इलेवन दरभंगा की टीम ने पारस इलेवन झंझारपुर की टीम को तीन विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर नीतीश इलेवन ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। झंझारपुर की टीम ने 208 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिये। जबाब में दरभंगा की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिक्रम एक्सप्रेस को दिया गया। बता दें कि तीसरे दिन भी मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...