धनबाद, नवम्बर 20 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दरभंगा और रक्सौल से चर्लपल्ली के लिए 22 नवंबर को अलग-अलग दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दरभंगा से आठ स्लीपर और रक्सौल से सिर्फ जनरल बोगियों के साथ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 07561 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर को दोपहर दो बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम पौने छह बजे धनबाद और रात सवा दो बजे बरौनी पहुंचेगी। 07562 दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल 22 नवंबर को दरभंगा से दोपहर डेढ़ बजे रवाना होगी। ट्रेन दोपहर 2.35 बजे समस्तीपुर, शाम चार बजे बरौनी, शाम 5.40 बजे किउल, शाम 7.45 बजे झाझा, रात 11.25 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 24 नवंबर सुबह छह बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: यात्रियों की भीड़ को लेकर चलेंगी 13 स्पेशल ट्रेनें ट्रेन में आठ स्लीपर बोगियां होंगी। इसी तरह 05...