दरभंगा, जून 20 -- संतोष कुमार झा,दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नई दिल्ली में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात करने के बाद शुक्रवार को यह जानकारी दी। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द दरभंगा आकर नाइट लैंडिंग सुविधा की शुरुआत करेंगे।सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग शुरू करने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से किया गया है। वर्तमान में नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं होने से सर्दियों में कम दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ता है या उन्हें बीच रास्ते से ही डायवर्ट करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर बढ़ाएं वॉच आवर : सांसद बातचीत के क्रम में सांसद ने कहा कि दरभंगा एयरफोर्स स्टेशन प...