नगर प्रतिनिधि, फरवरी 28 -- Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरभंगा से अब दक्षिण भारत के एक और शहर से विमान सेवा शुरू होने जा रही है। अप्रैल महीने से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। विमानन कंपनी अकासा एयर ने इस रूट पर टिकट बुकिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। दरभंगा से अभी तक बेंगलुरु की फ्लाइट नहीं होने से कर्नाटक में रहने वाले उत्तर बिहार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब वे बेंगलुरु से सीधी फ्लाइट पकड़कर ढाई घंटे में दरभंगा पहुंच सकेंगे। दरभंगा और बेंगलुरु के बीच अकासा एयर की फ्लाइट 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। ट्रेवल वेबसाइटों के अनुसार, बेंगलुरु से यह विमान सुबह 9:40 बजे उड़ान भरेगा और दोपहर 12:15 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.