लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ आने वाली सभी वीआईपी ट्रेनों की चाल में सुधार आ गया है। लखनऊ मेल तो पांच मिनट पहले ही पहुंच गई। शताब्दी मात्र छह मिनट की देरी से आई। एसी स्पेशल 19 मिनट ही देर रही। गोमती एक्सप्रेस ही एक ऐसी ट्रेन रही जो कि 1.10 घंटे की देरी से आई। उधर, लखनऊ होकर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में मंगलवार की शाम को आने वाली नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बुधवार की सुबह आई। अवध असम को रद कर दिया गया है। लखनऊ आने वाली अन्य ट्रेनों में चंडीगढ़-लखनऊ जंक्शन 51 मिनट, चंडीगढ़-लखनऊ 53 मिनट, पुष्पक एक्सप्रेस 34 मिनट, मेरठ-लखनऊ 10 मिनट और बेगमपुरा मात्र 07 मिनट की देरी से ही पहुंची। लंबी दूरी की ट्रेनों में नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित सयम से 12.18 मिनट की देरी से आई। बरौनी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली बरौनी एक्सप्रेस ...