दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के कटकी बाजार में 'प्रेम ज्वेलर्स' में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने दुकानदार और उनके बेटे को पीटकर सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति लूट ली। इसमें 25 लाख नकद और दो करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं। तंग गलियों वाले इस बाजार में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधा दर्जन बदमाश दुकान पर पहुंचे। इनमें से चार हथियार लहराते थोक दुकान के भीतर दाखिल हुए। दो बाहर निगरानी कर रहे थे। बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर लॉकर खुलवाया और मात्र 10 मिनट के भीतर लूटपाट कर फरार हो गए। इस बीच ग्राहकों की चेन व अन्य जेवरात भी छीन लिए। सभीको भीतर ही बंद कर दिया।भोजपुरी बोल रहे थे अपराधी: दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों ...