जहानाबाद, जून 6 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर जिले के सभी अंचलों में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन के उद्देश्य से संयुक्त बैठक/जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित अंचलाधिकारी एवं अंचल क्षेत्र के थानाध्यक्षों द्वारा दोनों पक्षों को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं एवं दावों को विस्तारपूर्वक सुना गया। मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करते हुए उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर भूमि विवादों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई तथा कई मामलों का आपसी सहमति एवं विधिसम्मत तरीके से निपटारा कराया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त पहल का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों के कारण उत्पन्न होने वाली विधि-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की रोकथाम करना तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी न्...