छतरपुर, अक्टूबर 15 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कैंडी में अजय पाल बाबा के नाम पर दरबार लगाने और पर्ची निकालकर लोगों का इलाज का दावा करने वाले 16 वर्षीय बाबा करण कुशवाहा उस वक्त बेहोश हो गए, जब सांप उनके पैरों पर लिपट गया था। बताया गया है कि बीती रात उन्हें सांप ने काट दिया था। बेहोशी के बाद उन्हें मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल करण कुशवाहा की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, करण कुशवाहा अपने धाम में पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक काला सांप उनके पैरों से लिपट गया। सांप को देखकर करण घबरा गए। उन्होंने सांप को पैर से अलग करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिल पति को मार डाला था,...