सोनभद्र, मई 29 -- सागोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनी शुक्रवनटोल दरनखाड़ व ग्राम पंचायत बरवे गाँव से झोझवां, महलपुर, चौना, सागोबांध व बभनी सड़क तक जोडने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। बता दें कि दरनखाड गांव से झोझवां गाँव से बरवे तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गयी है। सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े सोलिंग की चपेट में आकर आये दिन ग्रामीण गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- तीन जिले को जोड़ने वाली सड़क में लगता है जाम,आवागवन में होती है परेशानी,रहती है दुर्घटना की आशंका इसको लेकर कई बार ग...