जहानाबाद, मार्च 28 -- नदी किनारे बायो मेडिकल कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई -जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में दी गई जरूरी जानकारियां जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दरधा नदी की साफ-सफाई व गाद निकासी के लिए पहल शुरू कर दी गई है। अप्रैल तक इस संबंध में डीपीआर तैयार कर लिया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को जिला गंगा समिति की बैठक में बाढ़ नियंत्रण एवं निस्सरण, एकंगरसराय के अधिकारी ने बताया कि शहर में दरधा नदी का सीमांकन अंचलाधिकारी द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। नगर परिषद को भी निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में आने वाली नदियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। यह देखा जाता है कि आम लोगों के द्वारा नदियों में कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। ऐसे में जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए चिन्हित स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर सफाई कराई जाए। बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.