जहानाबाद, सितम्बर 5 -- जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिला गंगा समिति की बैठक शनिवार को उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता हुई। बैठक में जिले की प्रमुख नदियों दरधा एवं मोरहर के संरक्षण, स्वच्छता, नदी तटों की साफ-सफाई तथा अतिक्रमण मुक्त करने से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

नदियों और जलस्रोतों का संरक्षण साथ ही जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने तथा नदी तटों पर स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की प्रगति, दरधा नदी रिवर फ्रंट विकास से संबंधित कार्यों तथा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।

कार्य की प्रगति और दि...