बरेली, जुलाई 18 -- आला हजरत इमाम अहमद रजा खां के 108वें उर्स को लेकर ट्रेनों के संचालन समय में बदलाव की मांग उठी है। उर्स प्रभारी सलमान मियां ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर 8 अगस्त को शाम तीन बजे से रात आठ बजे के बीच संचालित होने वाली सभी अप और डाउन ट्रेनों को दो घंटे विलंब से चलाने का अनुरोध किया है। सलमान मियां ने रेल मंत्री को भेजी पत्र में कहा है कि 6 से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन बरेली पहुंचते हैं। 8 अगस्त को कुल की रस्में पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में जायरीन एक साथ अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, कई एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी कोच इससे बरेली शहर और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ हो जाती है। कई जायरीन को पैदल स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है, जिससे समय पर ट्र...