दरगाह-सिकड़ीकोल मार्ग पर 54.12 लाख की लागत के पुलिया निर्माण शुरु
मऊ, मार्च 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह-सिकड़ीकोल मार्ग पर 54.12 लाख की लागत के पुलिया निर्माण का काम शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। पुलिया के बन जाने से करीब 20 से अधिक गांव के लोगों को एक बड़ी समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। स्थानीय लोगों ने इसके लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को धन्यवाद दिया। भारतीय कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष सिकड़ीकोल निवासी पवन पहलवान ने बताया कि पुलिया के अभाव में हर साल बरसात के दिनों में यहां इतनी बड़ी आबादी को एक बड़ी समस्या से जूझना पड़ता था। पानी के भारी दबाव से पुलिया एवं सडक टूट जाती थी और फिर कई हफ्तों तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाता था। पुलिया बन जाने से यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी। भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सत्यम राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.