दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ पर लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- तिलहर। दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियाँ के आवास पर डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बुजुर्गों ने अपनी आंखों की जांच कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया। शिविर में विजन टेक्नीशियन कल्पना देवी एवं कम्युनिटी हेल्थ वर्कर अरुण कुमार ने लोगों की आंखों की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं, मोतियाबिंद, चश्मे की आवश्यकता तथा अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई अथवा ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क अथवा रियायती उपचार के लिए डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, सहदेव रोड, मोहम्मदी स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.