मऊ, अगस्त 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को दरगाह में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगे के रंगों से सराबोर पूरा इलाका भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत दरगाह रामलीला परिसर से हुई। सुबह से ही परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ने लगा था। हाथों में तिरंगा, सिर पर भगवा और केसरिया पट्टी बांधे बच्चे, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के गीतों के साथ एकत्र हुए। माहौल पूरी तरह से राष्ट्रीयता के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा को रवाना करने से पहले पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक क...