अंबेडकर नगर, नवम्बर 1 -- किछौछा, संवाददाता। प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह किछौछा शरीफ में देवोत्थानी एकादशी पर आस्था और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला। अगहन मेले के एकादशी पर्व पर बारिश व खराब मौसम पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ गई। आजमगढ़, जौनपुर, सुलतानपुर, बस्ती, बहराइच, गाजीपुर, गोरखपुर समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन दरगाह पर आए। सुबह से ही दरगाह परिसर जायरीनों की भीड़ से गुलजार रहा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने अदब और अकीदत के साथ हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह में हाजिरी दी। इस दौरान दरगाह के चारों ओर लगे फूलों के हार, अगरबत्ती की खुशबू ने माहौल को रुहानी बना दिया। बड़ी संख्या में जायरीनों ने पवित्र तालाब नीर शरीफ के जल से स्नान दान किया। देवोत्थानी एकादशी पर जहां हिन्दू श्रद्धालु अपने धार्मिक...