मुजफ्फर नगर, जून 5 -- मुजफ्फरनगर दरगाह ए आलिया बाबुल हवाईज बघरा में गुरुवार से चार रोज़ा मजालिस का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डा. हसन मेहंदी ने क़ुरान पाक की तिलावत से की।

धार्मिक सभा का आयोजन पहली मजालिस मौलाना सलमान हैदर ने पढ़ी। उन्होंने आज के हालात पर रोशनी डालते हुए कहा कि आज मिडल ईस्ट जंग मे झूलस रहा है। यह जंग रुकनी चाहिए और एक टेबल पर बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

मुस्लिम विद्वानों की भाषण दूसरी मजालिस मौलाना नवाजिश रजा ने खिताब करते हुए पढ़ा कि हर इंसान का किरदार ऐसा हो कि उसकी पहचान हुसैनी हो नेक सच्चा मुसलमान वही है जो दिन ओर दुनिया में अपनी पहचान अहलेबेत से कराए जीशान अली ने बताया कि ये सिलसिला चार रोज तक चलेगा। इसमें हिंदुस्तान के मशहूर ओ मारूफ मौलाना तशरीफ़ ला रहे हैं। तकरीबन कई लाख लोग इन को सुनने के लिए देश और विदेश...