मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मोरना। मोरारी बापू की भेंट वार्ता कार्यक्रम में पहुंचे बिजनोर स्थित दरगाह आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा के प्रशासक मौलाना शबाब नकवी ने बापू से विशेष भेंट कर वार्ता कर निमंत्रण पत्र दिया। शिया धर्मगुरु मौलाना शबाब नकवी ने बताया कि आगामी 21, 22, 23 ,24 मई को दरगाए आलिया पर होने वाले कार्यक्रम में बापू की शिरकत को लेकर वह निमंत्रण पत्र लेकर आए हैं।जिसे बापू ने सहर्ष स्वीकार किया है। इस दौरान बापू ने प्रशासक मौलाना शबाब नकवी को अपनी विशेष चादर भेंट की इस दौरान चौधरी सीरत उरूज, नवाब अली आब्दी, जाफर मेहंदी ,मोमीन रजा शामिल रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...