बाराबंकी, अगस्त 3 -- देवा शरीफ। शाह अलवी वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. मोहसिन आजाद शाह ने देवा ननगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी लल्लन वारसी, पूर्व प्रमुख पति जमील अहमद,, मोहम्मद कय्यूम प्रधान आदि लोगों के साथ हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआएं मांगी। कहा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देने वाले हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर सुकून मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...