हाथरस, नवम्बर 19 -- सिकंदराराऊ, पुरदिलनगर। संवाददाता कस्बा पुरदिलनगर स्थित एक समुदाय के धार्मिक स्थल की कोठरी में रखे सामान मे आग लगने की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया और शरारतीतत्वों को पकड़े व सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आश्वासन दिया। पोरा रोड पर एक धार्मिक स्थल है। इसकी कोठरी में किसी असमाजिक तत्व ने आग लगा दी, जिससे उसमे रखे सामान मे आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोगों भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही एसडीएम संजय कुमार व सीओ जैनेंद्रनाथ अस्थाना तथा कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.