मऊ, जून 10 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मेहदिया कुंड में आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार की देर शाम खेला गया। फाइनल मुकाबले में दरगाह की टीम ने जजौली को 9 विकेट से हराकर ख़िताब पर अपना कब्ज़ा जमाया। आठ ओवर के इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जजौली की टीम ने सात विकेट खो कर 86 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरगाह की टीम ने यह लक्ष्य मात्र एक विकेट खो कर 7.3 ओवर में हासिल कर लिया। दरगाह टीम के फहद ने नाबाद 34 रन बनाये और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जजौली टीम के गोलू पाण्डेय को मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया।मुख्य अतिथि भाजपा नेता भरत भैया के हाथों खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। चार दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया था। आयोजकों ...