सहारनपुर, जून 14 -- सरसावा। नकुड़ रोड स्थित आमों के बाग में बनी ऐतिहासिक दरगाह जमालिया में आयोजित 159वें उर्स का रविवार को कुल शरीफ की रस्म और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ के साथ समापन हो गया। उर्स के अंतिम दिन बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर जियारत की तथा दुआओं में शामिल हुए। उर्स के आखिरी दिन फातिहा कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसके बाद महफिल-ए-समा में अमीर खुसरो रहमतुल्लाह का कलाम पेश किया गया, जिसे सुनकर अकीदतमंद भाव-विभोर हो उठे। कार्यक्रम में देश की तरक्की, अमन, भाईचारे और विश्व शांति के लिए विशेष दुआ कराई गई। दरगाह के सज्जादानशीन वकार उर रहमान जमाली की सरपरस्ती में आयोजित कार्यक्रम में दस्तारबंदी की रस्म भी अदा की गई। इस दौरान उन्होंने सूफी संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औलिया-ए-क...