रुडकी, अप्रैल 16 -- कलियर। तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने अभियान चलाकर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत तहसीदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने दरगाह कर्मचारियों को साथ लेकर दरगाह जीरो जोन, पीपल चौक सहित अन्य जगहों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में लंबे समय से लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। अतिक्रमण चिहिृत कर लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण जायरीनों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान सुपरवाइजर राव शारिक, इंतखाब आलम, लेखाकार सद्दाम, अफजाल अहम...