रुडकी, मार्च 30 -- कलियर। दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया। नायब तहसीलदार मो. यूसुफ के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार ने दरगाह कर्मचारियों के सहयोग से दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान कुल 24 अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए और उनसे 11,750 रुपये की धनराशि वसूली गई।मो. यूसुफ ने बताया कि दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान सुपरवाइजर राव शारिक, इंतखाब आलम, लेखाकार सद्दाम, अफजाल अहमद, हारून सहित दरगाह के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...