दरगाह आला हजरत की पैरवी से तौसीफ पीड़ितों को इंसाफ
बरेली, जून 9 -- मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मृतक परिवार ने दरगाह आला हजरत और जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारियों का आभार जताया है। परिजनों का कहना है कि अगर दरगाह से जुड़े जिम्मेदार लोग मामले को गंभीरता से न उठाते तो शायद जांच इतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ पाती। बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा 26 अप्रैल को बरेली में आयोजित उर्स-ए-ताजुश्शरिया में शामिल होने आए थे। वापसी में उनके साथ यह घटना हो गई। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई थी। जानकारी मिलते ही काजी-उल-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां ने संगठन की टीम को परिवार की मदद तथा कानूनी पैरवी में सक्रिय किया। इसके बाद जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने मामले की कमान संभाली। संगठन के पदाधिकारी मेहंदी हसन, शमीम अहमद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.