पूर्णिया, मई 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत सुपौली पंचायत के दरगाहा गांव में गुरुवार की अहले सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर चार परिवारों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पारंपरिक तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया। हालांकि तब तक चार परिवारों का घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। अगलगी की इस घटना में दरगाहा निवासी सरयुग साह, साजन साह, रूपन साह एवं सिंटू साह का घर पूरी तरह जल गया। पीड़ित परिवारों के घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य...