रुद्रपुर, मार्च 16 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने दरऊ रोड पर बनाए गए कट को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। सोमवार को आयोजित जनसेवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि दरऊ रोड पर बने कट के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन से पहले भी कई बार दरऊ चौक को सुचारू रूप से व्यवस्थित कर इसे बड़ा और सुरक्षित बनाने की मांग कर चुके हैं। कहा कि दरऊ चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक लाइट और स्पीड ब्रेकर बनाना आवश्यक है, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इस दौरान जनसेवा संवाद कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और सं...