रुद्रपुर, मार्च 21 -- किच्छा। दरऊ चौक कट खोलने की मांग को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ रविवार दोपहर 12 बजे दरऊ चौक पर धरना देंगे। शनिवार को विधायक बेहड़ ने हुए बताया कि पूर्व में भी उन्होंने कई बार इस कट को खोलने के लिए प्रयास किए थे। प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इस कारण सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। वह रविवार को धरना देकर कट खोलने की मांग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...