नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज के स्टाफ एसोसिएशन ने कॉलेज का नाम बदलने और संभावित स्थानांतरण के विरोध में गुरुवार को प्रिंसिपल कार्यालय के पास धरना दिया।शिक्षकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे कॉलेज के नाम में किसी भी बदलाव का कड़ा विरोध करते हैं। उनका कहना है कि कॉलेज की पहचान, विरासत और संस्थागत इतिहास को बनाए रखना जरूरी है। साथ ही, शिक्षकों ने कॉलेज को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के किसी भी प्रयास को भी खारिज किया।धरने के दौरान शिक्षकों ने हम अपने कॉलेज के साथ हैं और न्याय चाहिए जैसे नारे लगाए। स्टाफ एसोसिएशन का कहना है कि यह केवल नाम का मुद्दा नहीं, बल्कि कॉलेज की पहचान और भविष्य से जुड़ा सवाल है। स्टाफ असोसिएशन के अध्यक्ष प्रो.मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ...